March 12, 2026
IMG-20260311-WA0171

काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, अश्वनी छाबड़ा एवं काशीपुर जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग की सहमति से व्यापार मंडल की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अग्रवाल एडवोकेट ने काशीपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद श्रीमती कविता यादव को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महिला मोर्चा काशीपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ज्ञात हो कि श्रीमती कविता यादव पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर रह चुकी हैं। वह काशीपुर में समाज सेविका के रूप में भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। नगर अध्यक्ष बनने पर नगर निगम महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, गुरविंदर सिंह खिलेंद्र चौधरी चंडोक, आशीष गुप्ता, पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी, डा गिरीश तिवारी, कैलाश चंद्र प्रजापति, मानवेंद्र मानस, आकांक्षा ठाकुर, सृष्टि आहूजा बंसल, राज दीपिका मधुर, मंजू यादव, एडवोकेट जतिन यादव, धीरज वर्मा, अमित शर्मा, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, रजनी ठाकुर, वैशाली गुप्ता व राजकुमार सेठी आदि ने श्रीमती कविता यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं, श्रीमती कविता यादव ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापार मंडल एवं व्यापारी हितार्थ कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *