काशीपुर। नगर में जीजीआईसी रोड पर भीषण अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की। आज सुबह जीजीआईसी रोड पर अनिल शर्मा और शहजाद की दुकानों में भीषण अग्निकांड की सूचना पर पहुंचीं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों के बीच अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों के लिए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से वार्ता कर पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से दुकानें जलकर खाक हो गईं, जो कि दुख का विषय है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के साथियों से संकट की घड़ी में आगे आकर अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों की मदद करने की अपील की। पीड़ित दुकानदारों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस संकट की घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, जितेंद्र सरस्वती, चंद्रभूषण डोभाल, इलियास महागीर, खैराती लाल आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
