जसपुर। जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के पुत्र की शादी के उपरांत नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और नगर निगम महापौर दीपक बाली ने हेलीपैड पर स्वागत किया और उन्हें काशीपुर में आगामी 19 मार्च से शुरू होने जा रहे उत्तर भारत के प्रसिद्ध चैती मेले में आने का निमंत्रण दिया।
उल्लेखनीय है कि जसपुर के विधायक आदेश चौहान के बेटे की शादी में मुख्यमंत्री श्री धामी विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के चलते नहीं आ पाए थे। श्री धामी आज जसपुर पहुंचे और उन्होंने विधायक आदेश चौहान के आवास पर पहुंचकर नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली ने जसपुर पहुंचकर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। साथ ही दोनों ने विधायक आदेश चौहान के यहां पहुंचकर नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, जसपुर के सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, प्रकाश नेगी, शीतल जोशी, खड़क सिंह चौहान और नरेंद्र प्रधान के अतिरिक्त काशीपुर के उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह आदि भी मौजूद रहे।
महापौर बाली ने कहा कि चैती मेला काशीपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन से मेले की गरिमा और बढ़ेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
