March 17, 2026
IMG_20260317_111431

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने नवरात्र एवं ईद पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि आगामी समय नवरात्र एवं ईद का है। ऐसे में जरूरी है कि नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सफाई अभियान चला कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया है कि उन्होंने नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट से वार्ता कर नवरात्र एवं ईद के अवसर पर मंदिरों और मस्जिदों के आसपास तलीझाड़ अभियान चला कर स्वच्छता का मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग, जल निगम एवं नगर निगम प्रशासन को बिजली, जल आपूर्ति के साथ-साथ पुलिस विभाग को भी असामाजिक तत्वों पर निगाह रखनी होगी। क्योंकि नवरात्रि और ईद का पर्व आसपास है। ऐसे में जरूरी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन कमर कसे, ताकि असामाजिक तत्व सर न उठा सकें। मंदिरों और मस्जिदों के आस पास विशेष सुरक्षा एवं सफाई को दुरुस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *