काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति द्वारा उपजिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया गया है कि शासन-प्रशासन द्वारा जिला सलाहकार समिति में चिन्हीकरण के लिए काशीपुर से जसवीर सिंह को नामित किया गया है, जबकि घोषित राज्य आन्दोलनकारी जसवीर सिंह का स्वर्गवास हो गया है। शासन-प्रशासन की इस लापरवाही पर राज्य निर्माण आंदोलनकारी समिति काशीपुर ने आपत्ति जताते हुए स्व. जसवीर सिंह के स्थान पर काशीपुर तहसील से नरपत सिंह राजपूत को जिला सलाहकार समिति में नामित करने का आग्रह किया है। उपजिलाधिकारी काशीपुर को समिति की ओर से पत्र देने वालों में विनय विश्नोई, अनुराग सारस्वत, प्रदीप कुमार, सुशील विक्की आदि हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
