रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत महिला श्रमिकों को अब श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। विभाग शिविरों, कैंपों और हेल्पलाइन सेवाओं के जरिए महिलाओं को जागरूक कर रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक 800 से अधिक महिलाओं को लाभ मिल चुका है। श्रम विभाग के अनुसार, ईएसआई, पीएफ और मातृत्व लाभ जैसी योजनाओं से जुड़ने वाली महिला श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां जानकारी के अभाव में कई महिलाएं इनसे वंचित थीं, वहीं अब कैंपों के माध्यम से उन्हें सीधे पंजीकरण और लाभ दिलाया जा रहा है। सिडकुल की फैक्टरी में कार्यरत कविता देवी ने बताया कि पहले उन्हें पीएफ और ईएसआई की जानकारी नहीं थी लेकिन विभाग के शिविर में जाने के बाद उन्होंने पंजीकरण कराया और अब उन्हें चिकित्सा सुविधा के साथ अन्य लाभ भी मिल रहे हैं। एएलसी केके गुप्ता ने बताया कि महिला श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
