March 19, 2026
Screenshot_2026-02-22-11-40-45-13

काशीपुर। न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) ने एक अधिवक्ता द्वारा पड़ोसियों पर किये गये मानहानि के मुकदमे खारिज कर दिये। काशीपुर के मौहल्ला साकेत नगर निवासी अधिवक्ता नेमपाल सिंह के द्वारा न्यायालय में मुकद‌मा दायर कर कहा गया कि उसके पड़ोसी दुष्यंत कुमार, उषा देवी और जयप्रकाश ने उसके खिलाफ नगर निगम में अवैध प्लॉटिंग व नाली बंद करने की शिकायत की। इस शिकायत पर अधिवक्ता नेमपाल सिंह ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया और कहा कि इन लोगों ने मेरी मानहानि की और मेरी शिकायतों को फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल किया है, जिससे समाज में मेरी ख्याति गिरी है। इस मामले में विपक्षी पड़ोसियों की ओर से अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई एवं भारत भूषण ने बहस के दौरान कहा कि सद‌भाव में यदि कोई शिकायती पत्र लोक कल्याण के लिए भेजा गया है तो वह मानहानि नहीं माना जाएगा। अधिवक्ताओं की बहस व तर्कों से संतुष्ट होकर अधिवक्ता नेमपाल की की ओर से किया गया मानहानि वाद न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) पूनम टोडी द्वारा खारिज कर दिया गया।        उधर, न्यायालय के फैसले पर दुष्यंत कुमार, उषा देवी और जयप्रकाश ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है। उक्त तीनों ने अपने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *