काशीपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पीपलसाना में हुई बैटरी चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। 10 मार्च की रात काशीपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर भोजपुर के आगे पीपलसाना क्षेत्र में रेलवे सिग्नल के बिजली घर से बैटरी चोरी की गई थी। इस मामले में RPF ने जांच शुरू की। काशीपुर आईपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह ने बताया कि 11 मार्च को दर्ज इस मामले में RPF काशीपुर, CIB इज्जतनगर और लालकुआं की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम मौहम्मद अनीस, सुल्तान उर्फ डॉन, सूजल निवासी पीपलसाना और रिजवान निवासी रामपुर को गिरफ्तार किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
