June 14, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर जिले से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी से कार्यकर्ता घर मिलने पहुंचे। प्रकाश जोशी ने जीत का दावा किया। कहा कि जो रुझान मिल रहे हैं, उससे कांग्रेस जीतते हुए दिखाई दे रही है। कहा कि चुनाव चल रहे हैं पार्टी जहां उनका उपयोग करेगी, वहां वह प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह 14 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे। जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी वह उसका निर्वहन करेंगे। जल्द ही वह कांग्रेस के लिए अन्य राज्यों में प्रचार करेंगे। कहा कि उनके कई दोस्त चुनाव लड़ रहे हैं। वह उनके प्रचार में जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *