June 12, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

कुंडा। भारतीय जनता पार्टी भरतपुर मेघावाला मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ देश के रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट के जन्म दिवस पर गढ़ीनेगी में श्री गुरुद्वारा साहिब पर पाठ साहब के उपरान्त श्री भट्ट के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अरदास की। तद्उपरांत केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया। दूसरी ओर पवित्र स्थान चिंतपुरी ग्राम गढ़ीनेगी में अजय भट्ट का जन्म दिवस मनाया गया। पूजा पाठ कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, महामंत्री रवि साहनी, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, सचिन बाठला, पुनीत बाठला, रूपेश बाठला, विजय मक्कड़, रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, आकांक्षा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *