May 21, 2025
IMG-20240201-WA0239.jpg
Spread the love

रुद्रपुर। नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज विधिवत संपन्न हुआ। संसद में लोकसभा सत्र में मौजूद रहने के चलते केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी खिलेन्द्र सिंह ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वर्चुअल संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। शुभारंभ अवसर  पर मुख्य रूप से भाजपा ऊधमसिंहनगर जिला प्रभारी गुरविंदर सिंह चण्डोक, रुद्रपुर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, लोकसभा सहप्रभारी राकेश नैनवाल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, राजेश तिवारी, राकेश सिंह व गजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *