March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार आने पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है, जिसके परिणाम स्वरूप आज तीसरी बार मोदी लहर कायम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास योजनाओं के दम पर उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है जिसके लिए श्री धामी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, आशीष अरोरा बॉबी, सीमा चौहान, कल्पना राणा, राजकुमार सेठी, विधानसभा विस्तारक संदीप भोज, मोहन बिष्ट, निवर्तमान महापौर उषा चौधरी, इंतजार हुसैन, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजकुमार यादव, कविता यादव कैलाश चंद्र प्रजापति, मनोज जग्गा, धीरज वर्मा, प्रशांत पंडित, डॉ. गिरीश तिवारी, रवि अरोरा, रवि पाल, बंटी अग्रवाल, समरपाल चौधरी, आशीष अग्रवाल, रवि प्रजापति, अशोक कुमार सैनी, जाकिर हुसैन, रिकी पोंटिंग, नितिन गोले,रजत सिद्धू, तुलसी बिष्ट, अर्चना शर्मा, चित्रा चौहान आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *