मानव गरिमा ब्यूरो
मानव गरिमा ब्यूरो

किच्छा रोड पर मेडिसिटी अस्पताल के पास स्क्रैप के गोदाम हैं। इन गोदामों में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के ड्रम, पॉलीथिन, टिन, लोहा, तांबा, पीतल सहित काफी स्क्रैप भरा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पहाड़गंज निवासी जफीर अहमद के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया और डरावनी लपटों के साथ आग बढ़ती चली गई। आग ने मो. सलीम, मो. अहमद, जमील अहमद, अय्यूब, सलीम, मो. सलीम, हाजी महमूद, भोला, भूतबंगला निवासी इमरान नानी, बगवाड़ा निवासी रंजीत सिंह के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग ने बिगवाड़ा भट्टा में बने गीता देवी और जगिया के टिनशेडनुमा मकान को जद में ले लिया। इससे घरों में रखा फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, अनाज, कपड़े, गहने आदि सामान जलकर गया। सूचना पर सीएफओ की अगुवाई में टीम आग बुझाने में जुट गई। रुद्रपुर के अलावा पंतनगर, किच्छा, गदरपुर के अलावा तीन कंपनियों से दमकल वाहन मंगाए गए। शाम करीब सात बजे दमकल कर्मी आग बुझाने में सफल हो पाए इस दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ निहारिका तोमर के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्क्रैप कारोबारियों ने आग से करोड़ों की क्षति का अंदेशा जताया है। इधर, गोदामों के आसपास करीब आधा दर्जन मकानों को खाली करा दिया गया। लोग घरों में रखा सामान निकालकर हाइवे किनारे लेकर पहुंच गए थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
