March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। भारत स्वाभिमान उधमसिंहनगर पश्चिम के तहसील प्रभारी अशोक धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार, 21 जून को रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक योग का एक विशाल आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने नगर एवं आसपास क्षेत्र के योग साधकों से आहवान किया है कि दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर सामान्य मानव को अपने जीवन में योग को उतारने का संदेश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *