मानव गरिमा ब्यूरो










संत निरंकारी मिशन लगभग पिछले 10 वर्षों से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता चला रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 900 ब्रांचों में यह लगाया गया। इसमें आध्यात्मिकता के साथ-साथ शारीरिक विकास एवं स्वस्थ्य रहने के लिए योग की आवश्यकताओं पर बल दिया गया।
स्थानीय सेवा दल संचालक प्रवीण अरोड़ा के द्वारा आए हुए प्रशिक्षकों एवं साध संगत के महापुरुषों का धन्यवाद करते हुए अपने शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास के लिए योग से क्या लाभ मिलता है इसका जिक्र किया। हमें आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुंदर बनाना है, इस बात पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर सीके चौहान, राम प्रकाश दुआ, लेखराज, डॉ. चंद्रशेखर, राजेंद्र मनोचा, तेजपाल हरीश, मुन्नी, रीटा, मीना नेगी, माया, रंजना, नन्ही भी मौजूद रहे। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से भारतवर्ष की लगभग सभी शाखों में स्वच्छ मन -स्वच्छ जीवन के अंतर्गत आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग की आवश्यकताओं का जिक्र किया गया।
अंत में स्थानीय मुखी राजेंद्र अरोड़ा ने आए हुए सभी महापुरुषों एवं सम्मानित प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा समय-समय पर सिलाई कढ़ाई, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण, जल संरक्षण, रक्तदान शिविर इत्यादि अनेक सामाजिक सेवाओं की गतिविधियों में निरंकारी मिशन का योगदान हमेशा बना रहता है। यह समस्त जानकारी प्रकाश खेड़ा द्वारा उपलब्ध कराई गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-