March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कार्मस (केजीसीसीआई) की 35 वीं वार्षिक आमसभा में वर्ष 2024-25 के लिए सर्वसम्मति से अशोक बंसल को एक बार फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया। बंसल इससे पूर्व आठ बार चेंबर के अध्यक्ष रह चुके हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष बंसल ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। साथ ही नए उद्योगों लिए कामकाजी वातावरण बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। शुक्रवार को बाजपुर रोड स्थित चेंबर हाउस में केजीसीसीआई की वार्षिक आमसभा का शुभारंभ चेंबर के अध्यक्ष अशोक कुमार बसंल, विनीत कुमार संगल, पवन अग्रवाल व आशीष गुप्ता ने किया। आमसभा के दौरान वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी के लिए अशोक बंसल को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि आरके गुप्ता महासचिव, आलोक कुमार गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आशीष गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष बंसल ने चेंबर सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि केजीसीसीआई की स्थापना 1987 में की गई थी। स्थापना के समय से ही चेंबर कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों और तराई में औद्योगिक विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। कहा कि अभी भी दीर्घकालिक औद्योगिक विकास के लिए और ठोस कदम उठाने होंगे। राज्य में उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार कराया जाए, ताकि यहां पर नए उद्योग स्थापित हो सकें।
नई कार्यकारिणी के लिए नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भाष्कर शर्मा, पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, कृष्णपाल सिंह, बीवी श्रीधर, विकास सिंह, अमित गर्ग, अक्षत मिड्डा, नरेश कुमार घई, संजय कुमार अदलखा, रमेश मिड्डा, राजकुमार अग्रवाल, आरबी बिरादर व संजय कुमार सिंह सदस्य चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *