March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

हरिद्वार से केदारनाथ तक पैदल यात्रा का शुभारंभ हरकी पैड़ी से कल

काशीपुर। उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बुधवार, 24 जुलाई को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार से केदारनाथ तक पैदल यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। हरकी पौड़ी पर रूद्राभिषेक के साथ यह यात्रा शुरू होगी। इसमें सम्पूर्ण प्रदेश से बड़ी संख्या में नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य इंदु मान ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह करते हुए कहा कि इच्छुक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बुधवार, 24 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे अपने निजी संसाधनों से हरकी पौड़ी, हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के इस कार्यक्रम को शोभायमान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *