March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्यार्थी भैय्या ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में मजदूरों तथा कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं है।
भारत सरकार को मजदूर एवं कर्मचारी कल्याण कोष बनाना चाहिए, ताकि इस कोष से मजदूर तथा कर्मचारियों का भला हो जाए। जो फैक्ट्री बन्द अथवा सील पड़ी हैं, उन्हें पुनः चलाया जाये तथा कर्मचारियों के पैसे का भुगतान कराया जाये। मजदूर नेता ने कहा कि किसी भी पार्टी एवं नेता को मजदूरों की चिंता कतई भी नहीं है।सब पूंजीपतियों की गोद में पल रहे हैं। कहा कि
उत्तराखंड में काफी फैक्ट्री बन्द पड़ी हैं। किसी को चिंता नहीं है।
मांग उठाई कि संसद तथा विधानसभाओं में मजदूरों तथा कर्मचारियों के लिए सीट सुरक्षित की जाये। मजदूर
बोर्डों में मजदूर संगठनो के व्यक्ति लिए जायें, न कि पार्टियों के।
जो बोर्डों में मनोनीत होते हैं उन्हें मजदूरों के बारे में कुछ ज्ञान नहीं होता है। कहा कि वर्ष 2013 से काशीपुर चीनी मिल सील है। किसी पार्टी या नेता ने सुध नहीं ली। 60 मजदूर तथा कर्मचारी भूख और बीमारी से मर गये। 42 करोड़ रुपये का भुगतान आज तक नहीं हुआ।
27 करोड़ रुपये किसानों के नहीं मिले। तंज कसा कि जनप्रतिनिधि जीतने के बाद बिलो में चले जाते हैं। मजदूरों व कर्मचारियों का कल्याण नहीं होता। मजदूर नेता विद्यार्थी भैय्या ने
बजट को बेहद निराशा पूर्ण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *