March 6, 2026

काशीपुर। महानगर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार लोगों को काट रहे हैं। जिस कारण लोगों में भय बना है। उन्होंने आवारा कुत्तों को शहर से भगाने की मांग तेज कर दी है।
शहर में बेसहारा मवेशियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वहीं, कुत्तों से भी लोग बुरी तरह भयभीत हैं। शहर के अंदरूनी मुख्य मार्गों समेत गलियों में झुंड के रूप में यह राहगीरों को शिकार बना रहे हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चे आदि कुत्तों के आतंक से बुरी तरह परेशान हैं। सुबह घूमने जाने वाले लोग भी डरने लगे हैं। लाठी से लैस होने के बावजूद उन्हें कुत्ते निशाना बना रहे हैं। जबकि नगर निगम प्रशासन इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। कुत्ते नगर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को भी गंदा कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अनुज शर्मा, विवेक पाल, संतोष शर्मा, राजकुमार, डालचंद्र आदि ने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों को शहर से हटाने और पालतू कुत्तों के लाइसेंस बनाने की मांग की है। उधर, समाजसेवी डा. एमए राहुल ने कहा कि कुत्तों के काटने से घायल लोगों को सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से एंटी रैबीज इंजेक्शन जल्द से जल्द उपलब्ध करायें जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *