June 10, 2025

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने उनकी दीर्घायु की कामना की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है और सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी है और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के नए आयाम लिख रही है। प्रशांत पंडित ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार आपस में मिलजुल कर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री धामी विकास की सोच रखते हैं और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। भाजयुमो जिला महामंत्री ने कहा कि भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और युवा मोर्चा में रहते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ा उसके पश्चात खटीमा के विधायक बने‌। अपनी कुशल और बेहतरीन कार्यशैली के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। देश-विदेश के मानचित्र पर उत्तराखंड का नाम अंकित किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी सदैव राज्य के लोगों और पार्टी के हित में कार्य करते हैं और उनके नेतृत्व में युवा लगातार पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि आने वाला कल भी भाजपा का ही होगा। उन्होंने सीएम धामी के जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को भी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *