March 6, 2026

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार काशीपुर महानगर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक, भाजपा की सहयोगी शिवसेना विधायक एवं मोदी सरकार के मंत्री एवं यूपी के मंत्री द्वारा अपने केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी एवं खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकियों के खिलाफ काशीपुर कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, संदीप सहगल एडवोकेट, अलका पाल, इंदुमान जितेंद्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, मंसूर अली मेफेयर, राशिद फारुखी, मंसूर अली मंसूरी, राजू छीना, अफसर अली, अनीस अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *