June 16, 2025

।  काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनावो में कांग्रेस की पर्यवेक्षक रहीं अलका पाल ने दावा किया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस 50 से अधिक सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। पीसीसी सदस्य एवं हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक रहीं अलका पाल चुनाव प्रचार के बाद काशीपुर लौटकर प्रेस से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विगत 10 वर्षों से भाजपा सरकार के काबिज होने के बावजूद भी वहां का विकास रुका रहा। जनता हरियाणा के विकास के लिए कांग्रेस की ओर अपेक्षाकृत निगाहों से देखती रही। यही कारण रहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बैक फुट पर धकेल दिया।  ।  कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओ में जनसंपर्क कर यह महसूस किया कि हरियाणा की जनता भाजपा की खोखली घोषणाओं से त्रस्त हो चुकी है और कांग्रेस की नीतियों की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 8 अक्टूबर को कांग्रेस 50 से अधिक सीट प्राप्त कर पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी और हरियाणा का अवरुद्ध विकास जल्द गतिमान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *