March 6, 2026

काशीपुर (मानव गरिमा ब्यूरो)। नगर के प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में माँ काली के परम भक्त आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर प्रसाद वितरण किया गया। रामकृष्ण परमहंस सेवा मार्ग के संस्थापक गौरव सिंह हिमांशु ने बताया कि इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट बेलुड़ में है। इस मिशन की स्थापना के केंद्र में वेदान्त दर्शन का प्रचार-प्रसार है। रामकृष्ण मिशन दूसरों की सेवा और परोपकार को कर्म योग मानता है जो कि हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त है। इस अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर के पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र सरस्वती, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अलका पाल, संदीप सहगल, ओशो सन्यासी मोंकी जी, रोहित खत्री, राहुल भगत, रजत भगत, रोहित कठेर अरुण कुमार, अजय सुपरवाइजर, नवीन प्रजापति, आकाश गर्ग, विनोद कुमार, मुकेश तिवारी, रोहित वर्मा, अमित टांक, अंकित कठेर, ऋतिक, अविनाश, राहुल काम्बोज, अनित मार्कण्डे, सौरव कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *