March 6, 2026

(मानव गरिमा ब्यूरो)  बाइक चोरी कर उसके टुकड़े कर दिये गये। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कटे पार्ट्स व इंजन बरामद कर लिया है। गढ़वाल सभा कालोनी जसपुरखुर्द निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रामजीत गुप्ता ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 14 फरवरी की दोपहर उनकी स्पलैण्डर प्लस बाइक संख्या-यूके18एफ-4882 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। केस दर्ज कर पुलिस ने टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर पाकीजा कालोनी जसपुर खुर्द, काशीपुर निवासी दानिश पुत्र मौ. रफीक और सरताज अंसारी पुत्र रईस अहमद को चैती मैदान के निकट से गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से प्लास्टिक के दो कट्टों में बाइक के कटे पार्ट्स व एक इंजन बरामद हुआ। बरामद इंजन नंबर का मिलान चोरी गयी उक्त बाइक के इंजन नंबर से करने पर उक्त इंजन चोरी गयी बाइक का ही होना पाया गया। टीम में आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल नीरज शुक्ला व रमेश बंग्याल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *