काशीपुर। नगर निगम की पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने प्रशासन से मांग की है कि मां मनसा देवी जी की विशाल शोभा यात्रा के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर सख्ती से नजर रखी जाए क्योंकि विगत वर्षों में देखने आया है कि कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं के बीच घुसकर उनसे छेड़खानी करने का प्रयास करते हैं, ऐसे तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस व्यवस्था का प्रबंध किया जाए। शहर में सफाई व्यवस्था व लाइट व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने बिजली विभाग से भी आग्रह किया कि जिस मार्ग से यह विशाल शोभायात्रा निकलती है उस मार्ग पर झूलते व लटके हुए तारों को भी सही किया जाए। उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी चौराहे पर तैनात की जाए तथा एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी चौराहे पर की जाए।
उन्होंने आम जनता से निवेदन किया है कि मां मनसा देवी शोभायात्रा में पर्स लेकर अथवा अत्यधिक पैसे लेकर न जाएं क्योंकि भीड़ भाड़ में जेबकतरे सक्रिय रहते हैं। उन्होंने जनता से यह भी अपील की है कि शोभायात्रा का स्वागत माता के जयकारों एवं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
