June 14, 2025

काशीपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार मिली जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत पंडित का कहना है कि भाजपा के लिए हरियाणा में यह एक ऐतिहासिक जनादेश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की दो बार सरकार बन चुकी है। जनादेश मिलने के बाद पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजयुमो नेता ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को दिए जा रहे शानदार नेतृत्व तथा हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की जनहितकारी नीतियों की चुनावी जीत है।‌    उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार कर सिद्ध कर दिया कि अब कांग्रेस डूबते जहाज की तरह है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस गर्म जोशी से हरियाणा में चुनाव प्रचार किया उसने कांग्रेस को पीछे धकेल दिया और भाजपा को हाफ सेंचुरी मारकर शानदार हैट्रिक बनाने में काफी मदद मिली जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अब बारी उत्तराखण्ड निकाय चुनाव की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *