June 13, 2025

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उत्तराखंड देवभूमि के पवित्र स्थल श्री केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत एवं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से खुश है। नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रफुल्लित होते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनता के बीच रहकर जनहित के कार्य कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनाव में भाजपा उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल करेगी। केदारनाथ में भाजपा की जीत के लिए अभिषेक गोयल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *