June 13, 2025

  खटीमा (सू.वि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह अपने आवास नगला तराई व लोहिया हेड हेलीपेड पर जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी क. चंद्र प्रकाश कोठारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर झंडा लगाया।                     इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू , जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, महामंत्री अमित नारंग, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, सांसद प्रतिनिधि सुरेश गंगवार, दीपक तिवारी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी उत्तम सिंह, दान सिंह राणा, राजेश राणा, भवानी भंडारी समेत अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *