June 15, 2025

काशीपुर। लंबे समय से वार्ड-17 में सक्रिय रूप से सेवा कार्य करते आ रहे निवर्तमान नामित पार्षद एवं वर्तमान में जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला काशीपुर पुष्कर सिंह विष्ट ने पार्षद सीट पर भाजपा से मजबूत दावा ठोक कर अन्य प्रत्याशियों में बेचैनी पैदा कर दी है। पिछले लगभग 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में अनेक दायित्व बखूबी निभाते आ रहे युवा नेता पुष्कर सिंह विष्ट जनता से जुड़ी समस्या का संज्ञान लेते हुए तुरंत समस्या का निस्तारण करते हैं। 24 घंटे जनता की सेवा के प्रति कृतसंकल्पित पुष्कर सिंह विष्ट वार्ड-17 की किसी भी समस्या को अपनी समस्या मानकर उस समस्या का निस्तारण करने अथवा करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। उनके सेवाभाव को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड-17 की जनता ने इस बार पुष्कर सिंह बिष्ट को अपना पार्षद चुनने का मन बनाया है, ताकि पार्षद बनकर वे नगर निगम से संबंधित वार्ड की समस्याओं का निस्तारण करा सकें। वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पार्टी नेताओं के सम्मुख पेश की है। पुष्कर सिंह बिष्ट को विश्वास है कि पार्टी अवश्य ही उन पर भरोसा जताएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *