March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

 काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.एड. विभाग में बुधवार को बी.एड. विभाग की तृतीय सेमेस्टर की छात्राध्यापिकाओं ने विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्राध्यापिकाओं ने विज्ञान के विभिन्न प्रकरणों से सम्बन्धित चार्ट्स एवं मॉडल्स का प्रदर्शन किया एवं विभिन्न प्रकार के वर्किंग माडल्स की क्रिया विधि का भी समझाया, जो तणित, घर्षण, जल चक्र, हृदय की क्रिया विधि, पारिथतिक तंत्र, परागण एवं प्रकाश आदि से सम्बन्धित थे। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने छात्राध्यापिकाओं द्वारा किये गये कार्य की सराहना की व उन्हें अभिप्रेरित किया। प्रदर्शनी का आयोजन बी.एड. विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर बी.एड. विभागाध्यध्क्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. अविनाश मिश्रा, श्री चंचल कुमार, श्री मनोज कुमार, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा व डॉ. महेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *