March 6, 2026

काशीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मुंह बंद कर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीती 23 दिसंबर को वह फील्ड में थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें उससे महालक्ष्मी किट के लाभार्थियों के फार्म जमा करने के लिए कहा गया। जिस पर दोपहर करीब 12 बजे वह फार्म लेने के लिए अपने घर पहुंची। इसी दौरान सतीश गौतम पुत्र चेतराम पीछे से उसके घर में घुस आया और घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी ने हाथापाई कर उसे काबू में करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मुंह दबाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *