June 10, 2025

जसपुर। जनवरी माह में लकड़ी काटने गए युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पतरामपुर निवासी कुलवंत सिंह का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस 24 जनवरी 2024 को घर से लकड़ी काटने के लिए जंगल गया था। शाम तक जंगल से न आने पर परिजनों ने ग्रामीणों संग प्रिंस की तलाश की। अगले दिन 25 जनवरी की सुबह 7 बजे प्रिंस की लाश गांव के ही पप्पू के घर के पास मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर आकर प्रिंस की लाश का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कुलवंत ने आरोप लगाया कि इस घटना से 19 साल पहले उसके भाई हरबंस सिंह की हत्या गांव के अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह ने की थी। इनपर हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके कुछ दिन बाद कुलवंत को पता लगा कि उसके तहेरे भाई स्व.जसवंत सिंह के दोनों लड़के भीम सिंह और महेंद्र सिंह ने अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह के साथ मिलकर उसके पुत्र प्रिंस का अपहरण किया। बाद में उसकी हत्या कर दी। कुलवंत सिंह ने आला अफसरों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *