March 6, 2026

शहर में ऐतिहासिक रोड शो निकालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव एवं सरस मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रूद्रपुर में मातृशक्ति के साथ साथ विभिन्न समुदायों का जो स्नेह उन्हें मिला वह जीवन भर यादगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *