March 6, 2026

यूआईआरडी में बने हैलीपैड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के लिए जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और जिला महामंत्री सतीश गोयल को यूआईआरडी के गेट पर ही रोक दिया गया। जिसे लेकर सुरक्षा में तैनात कर्मियों के साथ जिलाध्यक्ष की तीखी नोंक झोंक हुई। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर करीब 12 बजे यूआईआरडी में बनाये गये अस्थाई हैलीपैड पर उतरा। यहां पर सीएम के स्वागत के लिए कई भाजपा नेता पहुंचे थे। इसी बीच जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और महामंत्री सतीश गोयल भी सीएम के स्वागत के लिए जा रहे थे लेकिन उन्हें यूआईआरडी गेट पर ही रोक दिया गया। जिसके चलते वहां पर काफी देर नोंक झोंक हुई। सुरक्षा कर्मियों के इस व्यवहार के चलते जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के बहिष्कार का ही ऐलान कर दिया। इसकी भनक जब मुख्य मंत्री के ओएसडी राजू बिष्ट को मिली तो उनके हस्तक्षेप के बाद जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री को यूआई आरडी में अंदर जाने दिया गया। जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री को गेट पर रोके जाने का मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *