June 15, 2025

    काशीपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-17 आवास विकास मध्य से निर्दलीय रूप से ताल ठोककर चुनाव मैदान में डटे राजकुमार सेठी उर्फ राजू सेठी ने विरोधी प्रत्याशियों के माथे पर कड़कड़ाती ठंड में पसीना ला दिया है।                                     “काम किया है काम करेंगे, जन-जन का सम्मान करेंगे” की आवाज बुलंद कर राजू सेठी वार्ड में जिस ओर भी जा रहे हैं, मतदाता भरपूर सम्मान के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं। अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर राजू सेठी अपने चुनाव निशान “बस” पर मोहर लगाकर भारी वोटों से उन्हें विजयी बनाने का आहवान मतदाताओं से कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें भारी सहयोग और समर्थन मिल रहा है।                                         राजू सेठी की पत्नी सोना सेठी के साथ ही तमाम समर्थक उनके पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *