June 15, 2025

                     काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर-15 सुभाष नगर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी संदीप सिंह मोनू का जलवा बरकरार नजर आ रहा है। उन्हें भारी सहयोग और समर्थन मिलता देख उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। वे और अधिक जोशो-खरोश से चुनाव प्रचार में जुटे हैं, इससे विरोधी प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है।                                        संदीप सिंह मोनू वार्ड में जिस ओर जा रहे हैं, मतदाता भाजपा को वोट देकर उनके हाथ मजबूत करने का भरोसा दिला रहे हैं।                               आज भी संदीप सिंह मोनू ने चुनाव प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया और कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे वार्ड में विकास कार्यों की झड़ी लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *