March 7, 2026

काशीपुर। “बहन-बेटियों के सम्मान में, भाजपा है मैदान में” स्लोगन के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज वृहस्पतिवार, 16 जनवरी को दोपहर 03 बजे से किला तिराहा से एक वृहद रैली का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए महिला मोर्चा काशीपुर नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती वैशाली गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत महिलाओं की रैली इस रैली की मुख्य अतिथि होंगी। श्रीमती गुप्ता ने भाजपा कार्यकत्रियों एवं अन्य महिलाओं से इस रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *