March 7, 2026

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 17 आवास विकास मध्य में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सेठी उर्फ राजू सेठी को लगातार भारी जनसमर्थन मिलने से उनके और उनके समर्थकों के हौंसले बुलंद जबकि विरोधियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। सभी के दुख-सुख में भागीदारी निभाने वाले राजकुमार सेठी की पोजीशन बेहद मजबूत बताई जा रही है। इससे विरोधियों में हलचल है। वार्ड में हर बुजुर्ग, महिला और युवाओं की जुबान पर राजू सेठी का नाम है। सभी उन्हें चुनाव चिन्ह “बस” पर मोहर लगाकर भारी वोटों से जिताने का भरोसा दिला रहे हैं। राजकुमार सेठी ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा उन पर जताये जा रहे भरोसे को वे सदैव कायम रखते हुए वार्ड का अपेक्षाकृत विकास करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे‌। वार्ड का निरंतर विकास ही उनका एकमात्र उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *