March 7, 2026

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड 17 आवास विकास मध्य में भारतीय जनता पार्टी की लहर चलती बताई जा रही है। भाजपा समर्थक बता रहे हैं कि आवास विकास में कमल ही खिलेगा। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार युवा पुष्कर सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है। पुष्कर बिष्ट लगातार चुनाव प्रचार कर भारी जन समर्थन हासिल करते बताये जा रहे हैं। उनका समर्थन करते हुए रेलवे कालोनी में महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। पुष्कर बिष्ट ने बताया कि समर्थकों के साथ वार्ड में चुनाव प्रचार के दौरान मतदाता उन्हें खुलकर वोट डालने का भरोसा दे रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि आने वाली 23 जनवरी को भाजपा के पार्षद प्रत्याशी पुष्कर बिष्ट के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर नगर निगम भेजा जाएगा।उधर, आज वार्ड बिश्नोई पार्क में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया गया। बिश्नोई समाज काशीपुर ने भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली और वार्ड नंबर 17 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी पुष्कर बिष्ट को समर्थन दिया। श्री बाली व पुष्कर ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *