March 6, 2026

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज शनिवार को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सजग रहकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कैम्पस एम्बेसडर डॉ. रंजना ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंजू सिंह, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वन्दना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. मंगला, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मीनाक्षी पन्त, श्रीमती कृति टण्डन, कु. भावना, विजेन्द्र कुमार एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *