
काशीपुर। काशीपुर के वार्ड नंबर 3 (कृष्णा वार्ड) से भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर वार्ड में भाजपा की सरकार बनाई है। इससे समूचे वार्ड में खुशी का माहौल है इस बार उधमसिंहनगर जिले में उनकी सबसे बड़ी जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के महेंद्र सिंह को 2635 वोटों से पराजित कर इतिहास रचा है। भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार को 3429 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह को 794 वोट, निर्दलीय मनीष कुमार को 119 वोट, जबकि 13 वोट नोटा को मिले हैं। साथ ही 200 वोट निरस्त हुए हैं। अनिल कुमार की जीत उधमसिंहनगर जिले में सबसे बड़ी जीत है।
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी अनिल कुमार ने भारी वोटों से जीत दर्ज की थी। सामाजिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से जुड़े अनिल कुमार के पिता स्व. बाबूराम जी क्षेत्र में समाजसेवा का पर्याय माने जाते थे। उनके बड़े भाई एडवोकेट आनंद कुमार प्रधान पद को सुशोभित करते हुए समाजसेवा के पथ पर लगातार अग्रसर हैं। पूर्व में नगर निगम के पार्षद संघ अध्यक्ष रहे अनिल कुमार ने इस चुनाव में नामांकन दाखिल किया तो जनता ने उन्हें पलकों पर बिठाते हुए चुनाव प्रचार में भारी सहयोग और समर्थन किया। इस तरह अनिल कुमार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। बैलेट बॉक्स खुले तो अनिल ही छाये रहे। इससे समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा संगठन एवं अपने वार्ड के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि वे वार्ड के विकास एवं वार्डवासियों की समस्याओं के निस्तारण को सदैव कृतसंकल्पित रहेंगे। वहीं उनके भाई पूर्व प्रधान एडवोकेट आनंद कुमार ने कहा कि उनका साथ देती जनता ने विकास की राह को चुना है। उन्होंने वार्ड की जनता और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया है।

मुकुल मानव- सह संपादक
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-