काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की पीसीसी सदस्य अलका पाल ने मोदी 3 सरकार के प्रस्तुत बजट को एक बार फिर फेल बताते हुए कहा कि मध्यम वर्ग को प्रस्तुत बजट में इन्कम टैक्स में 12 लाख तक की छूट दी गई है, क्या सरकार बताएगी कि मध्यम वर्ग की कमाई 12 लाख तक कैसे होगी? दिल्ली विधानसभा चुनाव में एआईसीसी कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर रहीं अलका पाल ने कहा कि सरकार ने इन्कम बढ़ाने के साधनों पर ध्यान न देकर एक बार फिर मध्यम वर्ग के लोगों की जेब से पैसा निकालने की साजिश रची है। प्रस्तुत बजट में पिछड़े वर्ग की पूर्णतः उपेक्षा सरकार की ओबीसी विरोधी सोच को दर्शाती है। बेहतर होता है कि सरकार पहले आय बढ़ाने के साधन उपलब्ध कराने की बात करती, फिर इनकम टैक्स की सीमा में छूट देने का प्रावधान करती। प्रस्तुत बजट भाजपा शासित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का एक नमूना है। महिला कल्याण और बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने इस बजट में कोई भी प्रावधान नहीं रखा। प्रस्तुत बजट केवल आंकड़ों का एक मकड़ जाल है, जिसमें मध्यम वर्ग को फंसाने की कोशिश की गई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
