June 14, 2025

काशीपुर। सैनी महासभा उधम सिंह नगर द्वारा सैनी धर्मशाला काशीपुर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैनी समाज के नगर निगम पार्षदों, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका सदस्यों का स्वागत किया गया। सैनी महासभा उधम सिंह नगर द्वारा सुल्तानपुर पट्टी नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए भाई राजीव सैनी एवं उनके साथ आए जॉनी मौर्य व संजीव सैनी का स्वागत किया गया। साथ ही काशीपुर नगर निगम में सैनी समाज से पार्षद चुने गए सुरेश सैनी, अशोक सैनी और ममता सैनी का भी स्वागत किया गया। अपने संबोधन में सुल्तानपुर पट्टी पालिकाध्यक्ष राजीव सैनी ने सुल्तानपुर पट्टी के विकास एवं आमजन की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर हल करने पर जोर दिया। काशीपुर के पार्षदों ने भी एक स्वर में अपने वार्ड एवं शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की बात कही। सैनी सभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी ने सभी को साथ लेकर चलने का आहवान किया ताकि समाज में सैनी समाज का भी अपना योगदान रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कुंदन सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम में सैनी महासभा के संरक्षक टीका सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, प्रेम सिंह सैनी, तेज प्रकाश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, बृजेश सैनी, श्याम सिंह सैनी, खूब सिंह सैनी, घनश्याम सैनी, अशोक कुमार सैनी, नरदेव सैनी, अजय सैनी, श्रीमती कुसुम सैनी, श्रीमती ममता सैनी, पूरन सिंह सैनी, कमल सैनी, अरुण सैनी, स्वराज सिंह सैनी आदि सैकड़ो सैनी बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *