नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर बनाई गई वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने प्रचार अभियान में कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव इस बार कांग्रेस के पक्ष में निर्णायक रहेगा। जिस तरह से कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में दिल्ली की बहनों को “प्यारी दीदी योजना” में प्रत्येक माह 2500 रुपये, जीवन रक्षा योजना में 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, फ्री राशन किट के अंतर्गत 500 रुपये का गैस सिलेंडर, 250 ग्राम चाय की पत्ती, 2 किलो चीनी, 5 किलो चावल, 6 किलो दाल, 1 लीटर तेल जैसी आधारभूत जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया है, उससे साफ जाहिर है कि भाजपा और आप जैसे राजनीतिक दल बैक फुट पर आ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ रही भीड़ ने यह दर्शा दिया है कि अब दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के दरवाजे बंद होने के कगार पर आ गए हैं। पीसीसी सदस्य अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार की उल्टी गिनती आरंभ हो चुकी है। फ्री की रेवड़ी बांटने वालों के झासे में अब जनता नहीं आने वाली। पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तक को कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव के सामने दिल्ली में उतरना पड़ा, इससे साफ जाहिर है कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। परिस्थितियां कुछ भी हों दिल्ली में सरकार कांग्रेस के बिना संभव नहीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
