काशीपुर। नगर के मौहल्ला कानूनगोयान स्थित श्याम माॅडर्न जूनियर हाई स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर “एक काव्य संध्या माँ सरस्वती के नाम” का आयोजन किया गया। काव्य संध्या के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट चौधरी विजेन्द्र सिंह , विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा मधुर, श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल की प्रबन्धक श्रीमती शालिनी शर्मा, साहित्य दर्पण संस्था काशीपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कटियार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा, काशीपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा, ब्राह्मण समाज काशीपुर के अध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा रहे। काव्य संध्या की अध्यक्षता वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने जबकि संचालन कवि प्रतोष मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी आमंत्रित अतिथिगण के द्वारा सयुंक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। काव्य संध्या का आरम्भ में कवि प्रतोष मिश्रा ने सरस्वती वंदना “माँ वाणी तेरे अर्चन को कुछ पुष्प मैं लाया हूँ , रूखी सूखी आधी रोटी का भोग लगाने आया हूँ” से किया। कवि सोमपाल सिंह प्रजापति ने अपनी रचना “शारदे वरदान दे माँ, लिखता रहूँ तेरी छाया में हरदम, गाता रहूँ तेरी छाया में हरदम , मुझको तू इतना वरदान दे माँ” से सरस्वती माता की वंदना की। वरिष्ठ कवि डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा मधुर ने अपना मुक्तक “आज कैसा माहौल है भाई, दोस्ती बिल्कुल गोल है भाई , जहां भी बजता है भीड़ हो जाती है, ये नेता कैसा ढोल है भाई पढ़ा।” कवि वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने अपनी रचना “शराफत को मेरी कमजोरी न समझा जाये, मेरे हाथ में मशाल है जला के राख कर दूंगा” का वाचन किया। कवि कैलाश यादव ने “है राम सिया हृदय में ऐसे पवन पुत्र हनुमान” रचना का वाचन किया । कवि प्रतोष मिश्रा ने अपनी रचना “खेतों-खेतों पीला सगर, सखी बसंत फिर आया है” पढ़ी। कवि सुभाष चन्द्र शर्मा ने अपनी रचना “अब तक का जीवन था काँटे भरा” का वाचन किया। कवि वीरेन्द्र कुमार कटियार ने अपनी रचना “नंगे पाँव चले जिस घर में , उसकी यादें बसी हैं मेरे दिल में” का वाचन किया। कवि मुनेश शर्मा ने “जीवन एक समागम है जिसमें न जाने कितने लोग मिलते हैं” रचना को पढ़ा ।
काव्य संध्या में कवि विनोद भगत, वीशू शर्मा, राजकुमार यादव, कैलाश चन्द्र प्रजापति, शिवांश गोले, जतिन यादव, तेजस्व गौड़, कर्तव्य गौड़ आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
