काशीपुर। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले वाल्मीकि समाज के सैकड़ो स्त्री पुरुषों ने मौहल्ला महेशपुरा स्थित श्री वाल्मीकि धर्मशाला में नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय बन्नू के नेतृत्व में पगड़ी बांधकर तथा चांदी का मुकुट पहनाकर शानदार स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें सात सूत्रीय एक मांग पत्र भी सौंपा गया। श्री बाली ने चुनाव में दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने अभिनंदन किये जाने पर श्री वाल्मीकि धर्म समाज का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अजय कुमार बन्नू विनय चौधरी, रामकुमार, बादल खत्री, सुपरवाइजर अजय, सुभाष पहलवान, मनोज पहलवान, विक्रम, अरविंद, अनिल, संगम, बबलू, सुरेंद्र कुमार, कुन्नू, प्रेम प्रकाश, गोविंद राम, हरि ओम साहू, अजय कुमार, जौन, गुड्डू, साहिल, वीरेंद्र मुल्तानी व हरकेश सिंह सहित सैकड़ों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरबी सिंह ने किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
