काशीपुर। नगर निगम के 40 वार्डों के नव निर्वाचित पार्षदों संग मेयर दीपक बाली शुक्रवार को अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रामनगर रोड पर होटल प्रेम दीप के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व महापौर उषा चौधरी, महामंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के विषय में जानकारी देते हुए सभी पार्षदों से प्रातः 9:30 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार 7 फरवरी को नगर निगम प्रांगण में प्रातः 10 बजे नवनिर्वाचित महापौर दीपक बाली और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करने आ रहे थे लेकिन पूरे प्रदेश में एक साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने के करण हर जगह मुख्यमंत्री का उपस्थित रहना संभव नहीं है। खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि उधमसिंहनगर जिले के जिला अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
