काशीपुर। कैलाश रिवर बैड मिनरल्स कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति ने दो लोगों समेत कुछ अन्य के खिलाफ धमकाने और गाड़ी से पीछा कर कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पिपलिया, बाजपुर निवासी रजत चौहान पुत्र धनबीर सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह कैलाश रिवर बैड मिनरल्स एलएलपी कंपनी में कार्यरत हैं। बीती 5 फरवरी की रात 11 बजकर 55 मिनट पर वह फ्लाइंग टीम के सदस्य अखिलेश के साथ दभौरा एहतमाली हाइवे रोड पर खनन की रॉयल्टी चेक कर रहे थे। इसी बीच ग्राम घोसीपुरा, थाना टांडा जिला रामपुर निवासी अकरम और असलम के साथ दो अन्य लोग स्कार्पियों से वहां आए। इन लोगों ने कहा कि हमें पता है कि तुम खनन टीम वाले हो, यहां से चले जाओ। इतना कहते हुए आरोपी उनके साथ गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह दोनों ने वहां से भागकर जान बचाई। इसके बाद दोनों ने स्कार्पियों से पीछा कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
