काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश महासचिव उमेश जोशी ने युवा सामाजिक कार्यकर्ता पं. शिवम शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यहां आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश महासचिव उमेश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विशाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष हेम भट्ट की सहमति के बाद अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा युवा विंग का शिवम शर्मा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनसे शीघ्र ही जिले के प्रत्येक नगर में कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा गया है।
महासभा के प्रदेश महासचिव पं. उमेश जोशी एडवोकेट और उपाध्यक्ष डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पं. शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, नगर सचिव पं. संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, जिला अध्यक्ष पं. प्रभा तिवारी, उपाध्यक्ष लता तिवारी, संरक्षक मनोज जोशी एडवोकेट, रजनीश शर्मा, श्रीमती लता शर्मा, श्रीमती सुखवर्षा पंत, पंकज पंत, प्रदीप जोशी, हिमांशु उपाध्याय, कोषाध्यक्ष एमसी पपनै, गिरीश अधिकारी एडवोकेट, बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट, श्रीमती शुभ्रा शर्मा, श्रीमती हौसला मिश्रा, श्रीमती निशा शर्मा, बसंत बल्लभ भट्ट, विभु कुमार शर्मा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, डॉ. राजेश कुमार, शुभम उपाध्याय, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने शिवम शर्मा को बधाई दी। उधर, उनके मनोनयन की खबर फैलते ही तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
