काशीपुर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवरियों का काशीपुर में विभिन्न स्थानों पर किये जा रहे स्वागत-सत्कार के क्रम में ठेला-खोखा-फड़ एसोसिएशन की ओर से भी कांवरियों का स्वागत किया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एसोसिएशन द्वारा एमपी चौक के समीप कार्यक्रम आयोजित कर कांवरियों को फलाहार वितरित कर कांवरियों की सुखद एवं मंगलमयी यात्रा की कामना की गई।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, इलियास माहीगीर, सोम शर्मा, आयुष शर्मा, सुरेश कुमार, विनोद, वाजिद, डेब्यू शर्मा साइकिल व सोनू भाई बिजली वाले आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
